बाल संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, ईंट भट्टों और बाल विवाह हॉटस्पॉट्स पर रहेगी विशेष नज़र 

खबरें शेयर करें -

बाल संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, ईंट भट्टों और बाल विवाह हॉटस्पॉट्स पर रहेगी विशेष नज़र


दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में आयोजित बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक में बच्चों की शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम और ड्रॉपआउट बच्चों के पुनर्वास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बैठक में विशेष रूप से ईंट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बाल कल्याण समिति को जिले के विभिन्न ईंट भट्टों का निरीक्षण कर वहां रहने वाले बच्चों की शिक्षा की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त को ड्रॉपआउट बालक-बालिकाओं के हॉटस्पॉट चिन्हित कर उनके पुनर्वास की रणनीति तैयार करने को कहा गया।

बैठक में बाल विवाह रोकथाम को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। अधिकारियों को बाल विवाह संभावित क्षेत्रों की पहचान कर जागरूकता रोस्टर जारी करने तथा विद्यालयों में “गुड टच-बैड टच” विषय पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने जानकारी दी कि अप्रैल और मई माह में अब तक चार बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में लगातार बाल विवाह और गुड टच-बैड टच को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

बैठक में डॉ. रत्नेश, चंद्रकला राय, गौरव टागरा, उमेश सिंह, जितेंद्र कुमार तथा चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चाँदनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद