परिवहन विभाग का बड़ा अभियान: दो दिन में 738 चालान, 117 वाहन सीज

परिवहन विभाग का बड़ा अभियान: दो दिन में 738 चालान, 117 वाहन सीज
रिपोर्टर: महेंद्र पाल मौर्य
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देशन में पुलिस और अन्य विभागों के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। दो दिनों में कुल 738 चालान किए गए और 117 वाहन सीज किए गए।
अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग के 201 और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 192 चालान किए गए। ओवरलोडिंग के 100 मामलों में कार्रवाई हुई, जिनमें 53 भार वाहन और 47 यात्री वाहन शामिल हैं। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाने के 21 मामलों में अभियोग दर्ज किए गए। यातायात के अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।
रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, मझोला और सुतईया के विभिन्न प्रवर्तन एवं इंटरसेप्टर दलों ने अभियान में भाग लिया। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे में वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहनों में क्षमता से अधिक भार या सवारियां नहीं बैठाने की अपील की। विभाग ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और अनमोल जीवन की रक्षा की जा सकती है।

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement