भदईपुरा वार्ड 14 में निशुल्क मेहंदी शिविर, सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा रुद्रपुर सार्वजनिक कल्याण समिति की पहल, महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण पर दिया जोर

भदईपुरा वार्ड 14 में निशुल्क मेहंदी शिविर, सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा
रुद्रपुर सार्वजनिक कल्याण समिति की पहल, महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण पर दिया जोर
रुद्रपुर। भदईपुरा के वार्ड नंबर 14 में रुद्रपुर सार्वजनिक कल्याण समिति की ओर से एक दिवसीय निशुल्क मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न वार्डों से पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। त्योहारों के मौसम में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
समिति की अध्यक्ष अंशु यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें समाज में सम्मान और प्रोत्साहन दिलाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके सम्मान को मजबूत करने के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति भविष्य में भी महिलाओं के कल्याण और उत्साहवर्धन के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एडवोकेट शिवानी गंगवार ने महिलाओं के अधिकारों पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
मेहंदी उत्सव को सफल बनाने में बबीता, अंजू यादव, नीलम, पुष्पा, आरती, फरजाना, सुखवंत कौर, गीता रानी, मुन्नी देवी, राखी, रीना, मंजू, पूजा, सविता, राजवती यादव, मीरा यादव, सर्वेश यादव और कविता रानी सहित क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम ने महिलाओं को एक साथ जोड़ने और त्योहारों की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान किया।

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement