धरने के बाद झुका बार नेतृत्व, 18 नवंबर को होगी वार्षिक आमसभा, दिसंबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव का आश्वासन
रिपोर्टर: महेंद्र पाल मौर्य
रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन रुद्रपुर के अधिवक्ताओं द्वारा दिए जा रहे धरने का असर दिखाई दिया। धरनास्थल पर पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला मेहता, बार एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष संजीव फोगाट, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिट्टा और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि 18 नवंबर को वार्षिक आमसभा (एजीएम) आयोजित की जाएगी और दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न करा दिए जाएंगे।
पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान चुनाव और वार्षिक आमसभा की तिथि निर्धारित करने का आश्वासन मिलने पर धरनारत अधिवक्ताओं ने संतुष्टि जताई और धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में आरपी सिंह, उमा गखर, जुगल गोस्वामी, महेंद्र सिंह चौहान, भूरा अहमद, आरएस रावत, सरबजोत सिंह, राजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, एसपी सिंह, प्रमोद पांडे, सुखेन सरकार, रेहान खान, मयंक सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं के धरने के बाद वार्षिक आमसभा और चुनाव की समय-सीमा तय होने से बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।
धरने के बाद झुका बार नेतृत्व, 18 नवंबर को होगी वार्षिक आमसभा, दिसंबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव का आश्वासन
