रुद्रपुर में शहीद राम कुमार आर्या की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह 5 मई को।

खबरें शेयर करें -

रुद्रपुर में शहीद राम कुमार आर्या की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह 5 मई को।


असम राइफल्स एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन (ऑल इंडिया) द्वारा शहीद राम कुमार आर्या (सेना मेडल, मरणोपरांत) की पुण्यतिथि पर 5 मई 2026 को रुद्रपुर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन ने सभी गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों और मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आमंत्रण दिया है।

शहीद राम कुमार आर्या का सैन्य जीवन साहस और वीरता की मिसाल रहा है। वे 2 मई 1989 को असम राइफल्स में भर्ती हुए और प्रशिक्षण के बाद मार्च 1990 में अपनी यूनिट 7 असम राइफल्स में तैनात हुए, जो उस समय जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय थी। 5 मई 1991 को ‘ऑपरेशन रक्षक’ के तहत चलाए गए एक काउंटर इंसर्जेंसी अभियान “ऑपरेशन दूधी” में उन्होंने अद्वितीय बहादुरी का प्रदर्शन किया। इस 24 घंटे के अभियान में छोटी सी टुकड़ी ने 72 दुश्मनों को मार गिराया और 13 आतंकवादियों को जिंदा पकड़ने में सफलता हासिल की। इस वीरतापूर्ण कार्रवाई के दौरान राम कुमार आर्या ने देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम 5 मई 2026 को सुबह 10 बजे शहीद राम कुमार आर्या पार्क, घास मंडी, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य शहीद के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके साहस से प्रेरित करना है।

संगठन के महासचिव (प्रशासन) एन.एस. बिष्ट ने सभी से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि दें और उनके बलिदान को सम्मानित करें।