

महेशपुरा चेकपोस्ट पर सघन अभियान, आबकारी टीम ने की कड़ी चेकिंग।
रुद्रपुर – 03 मई 2026 को विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त के आदेश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के महेशपुरा चेकपोस्ट पर व्यापक रोड चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर के अंतर्गत जनपदीय प्रवर्तन दल और सर्किल-4 की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज तथा आबकारी सिपाही राखी, रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल और अर्चना यादव मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के सघन अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को समाप्त करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
