पहले आओ, पहले पाओ: रुद्रपुर में निजी वाहनों की नई सीरीज UK06 BS को जबरदस्त प्रतिसाद, तीन दिन में 282 नंबर बुक

खबरें शेयर करें -

पहले आओ, पहले पाओ: रुद्रपुर में निजी वाहनों की नई सीरीज UK06 BS को जबरदस्त प्रतिसाद, तीन दिन में 282 नंबर बुक


रुद्रपुर। परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा 1 अगस्त से निजी वाहनों के लिए नई पंजीकरण श्रृंखला UK06 BS शुरू कर दी गई है। नई सीरीज खुलते ही वाहन स्वामियों में अपने पसंदीदा नंबर लेने की होड़ देखने को मिल रही है। शनिवार से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपनी पसंद के पंजीकरण नंबर आरक्षित करा रहे हैं।
वर्तमान में सामान्य नंबरों की बुकिंग “पहले बुक कराओ, पहले पाओ” के आधार पर की जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार 1 अगस्त से अब तक कुल 282 पंजीकरण नंबर बुक किए जा चुके हैं, जिससे विभाग को 9 लाख 58 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इससे स्पष्ट है कि नई सीरीज को वाहन स्वामियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
इसके अलावा विभाग ने 38 फैंसी नंबर भी बुकिंग के लिए उपलब्ध कराए हैं। इनमें 0001 से 0009, 1111, 2222 सहित अन्य आकर्षक नंबर शामिल हैं। इन फैंसी नंबरों का आवंटन सामान्य बुकिंग के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोली (ऑक्शन) के माध्यम से किया जाएगा।
परिवहन विभाग ने इच्छुक वाहन स्वामियों से अपील की है कि यदि वे फैंसी नंबर प्राप्त करना चाहते हैं तो निर्धारित धनराशि का बैंक ड्राफ्ट कार्यालय में जमा कर नियमानुसार बोली प्रक्रिया में भाग लें। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।