तहसील दिवस में 86 शिकायतें दर्ज, 45 का मौके पर निस्तारण

खबरें शेयर करें -

तहसील दिवस में 86 शिकायतें दर्ज, 45 का मौके पर निस्तारण


सितारगंज में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी Divesh Shasni ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी मामलों को सीएम जन समर्पण पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

तहसील दिवस में सड़क, बिजली, पानी, जलभराव, राशन कार्ड, आवास, सोलर लाइट, पेंशन और विभिन्न प्रमाणपत्रों से संबंधित कुल 86 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 45 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इस दौरान अतिक्रमण हटाने, भू-कटाव रोकने, सोलर पैनल सब्सिडी, नई कॉलोनियों में सड़क और बिजली सुविधा, अवैध कब्जे, बिजली बिल संशोधन, पेयजल योजनाओं के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा सिंचाई नहरों की सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर शिकायतों का निस्तारण करना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

तहसील दिवस में ब्लॉक प्रमुख Upkar Singh Bal, नगर पालिका अध्यक्ष Sukhdev Singh, जिलाध्यक्ष Kamal Jindal, उप जिलाधिकारी Tushar Saini समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।