

डीएम के निर्देश पर रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 25 वाहनों के चालान, 19 सीज।



रुद्रपुर -रुद्रपुर में जिला अधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार 25 फरवरी 2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन नवीन सिंह ने किया।
- अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस और बिना टैक्स संचालित वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। कुल 25 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 19 वाहनों को सीज किया गया।

सीज किए गए वाहनों में 9 ओवरलोड पाए गए, जबकि 10 वाहन बिना फिटनेस और बिना टैक्स के संचालित होते मिले।
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना फिटनेस, बिना टैक्स, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान परिवहन उपनिरीक्षक गोकुल सिंह सुप्याल, सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, गणेश जोशी, परिवहन आरक्षी रवि क्यूरा, डिंपल सिंह, गौरव सिंह तथा चालक पूरन सिंह बिष्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
