चाऊमीन के ठेले पर शुरू हुआ विवाद बना गोलीकांड, रम्पुरा में फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

खबरें शेयर करें -

चाऊमीन के ठेले पर शुरू हुआ विवाद बना गोलीकांड, रम्पुरा में फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार


रुद्रपुर। मामूली चाऊमीन विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब रम्पुरा क्षेत्र में तीन युवकों ने ठेले वाले पर हमला कर फायरिंग कर दी। भरे बाजार में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 की देर शाम चौकी रम्पुरा पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 22 रम्पुरा में फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि चाऊमीन का ठेला लगाने वाले सोमवीर पर संजय कोली, कमल कोली और अमन पांडे ने हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग की, दुकान पर पत्थर फेंके और मौके पर दहशत फैलाकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर एसपी क्राइम, एसपी सिटी और सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस को 12 मई को सूचना मिली कि दो आरोपी संजय कोली और कमल कोली एफएसएल रोड के पास झाड़ियों में छिपे हुए हैं और फरार होने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान संजय कोली के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए, जबकि कमल कोली के पास से अवैध चाकू मिला।

तीसरे आरोपी अमन पांडे की तलाश जारी थी। 13 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि वह ब्लॉक रोड पर खड़ा है और रामपुर भागने की तैयारी में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी दबोच लिया। उसके कब्जे से भी एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संजय कोली और अमन पांडे पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके खिलाफ अन्य निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, चौकी प्रभारी रम्पुरा पंकज कुमार सहित रुद्रपुर पुलिस की टीम शामिल