नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पंतनगर पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा, SSP अजय गणपति के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबरें शेयर करें -

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पंतनगर पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा, SSP अजय गणपति के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई


रुद्रपुर। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए उधमसिंहनगर पुलिस लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को बिंदुखत्ता निवासी एक महिला ने कोतवाली पंतनगर पहुंचकर तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री और शिव कॉलोनी निवासी ध्रुव राजपूत एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोप है कि ध्रुव राजपूत नाबालिग को अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पंतनगर में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी ध्रुव राजपूत पुत्र हर लाल निवासी शिव कॉलोनी, वार्ड नंबर-13, जवाहर नगर, पंतनगर, उम्र 19 वर्ष को मात्र चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला एवं बाल अपराधों को लेकर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।