

177 करोड़ में बिका रुद्रपुर का विवादित ‘दा मेडिसिटी हॉस्पिटल’, पार्क मेडी कंपनी ने किया अधिग्रहण



रुद्रपुर का चर्चित और लंबे समय से विवादों में रहा दा मेडिसिटी हॉस्पिटल अब नए प्रबंधन के हाथों में चला गया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल का सौदा करीब 177 करोड़ रुपये में हुआ है और पार्क मेडी कंपनी ने इसका अधिग्रहण कर लिया है।
शहर में इस सौदे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आम लोगों के बीच अस्पताल के पुराने प्रबंधन को लेकर लंबे समय से नाराजगी देखने को मिलती रही है। कई लोगों का आरोप था कि अस्पताल में इलाज के नाम पर भारी भरकम बिल वसूले जाते थे और इसे कुछ नामचीन कारोबारियों द्वारा “लूट का अड्डा” बना दिया गया था।
अस्पताल के नए प्रबंधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि नए संचालन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर एवं पारदर्शी इलाज मिल सकेगा।
हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अधिग्रहण को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शहरवासियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नए प्रबंधन के आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली में कितना बदलाव देखने को मिलता

