राष्ट्र सेवा और समाजसेवा का मिला राष्ट्रीय सम्मान : मीना सिंह राजपूत को ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड 2026 से नवाजा गया

खबरें शेयर करें -

“राष्ट्र सेवा और समाजसेवा का मिला राष्ट्रीय सम्मान : मीना सिंह राजपूत को ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड 2026 से नवाजा गया”


नई दिल्ली में आयोजित भव्य ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड समारोह 2026 में रुद्रपुर उत्तराखंड की प्रख्यात समाज सेविका मीना सिंह राजपूत को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के वरिष्ठ राजनेता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर के 12 राज्यों से अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी ज्योति निरंजन रहीं, जबकि भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के विधायक डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं अति विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में श्रीमंत रामलक्ष्मण सिंह महाराजा रतलाम की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

समारोह के दौरान ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित “ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड 2026” प्रदान किए गए। इस अवसर पर मीना सिंह राजपूत की समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विशेष सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में ऑल मीडिया काउंसिल के पदाधिकारी मनोज जोशी, हितेश गुप्ता, राजेश यादव, गफ्फार खान पठान, शिखा भारती, इद्रीश पटेल, इलियास शेख और पुरुषोत्तम बढ़ई विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ऑल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

रुद्रपुर सहित पूरे उत्तराखंड में मीना सिंह राजपूत को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान पर खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।