भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

खबरें शेयर करें -

भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।


बरेली। किसान एकता संघ के बैनर तले सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान 23 मार्च शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। किसानों ने देशहित और किसान हित से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाया।

इस मौके पर वक्ताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते का कड़ा विरोध करते हुए इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया। डॉ. रवि नागर ने मांग की कि इस समझौते को तत्काल समाप्त किया जाए। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून बनाने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 को वापस लेने तथा किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग की गई।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान एकता संघ बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान दामोदर स्वरूप पार्क से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।