

*बाजपुर: गणेशपुर में दो भाइयों के वारिसों में जमीन विवाद, चकबंदी टीम ने दिया 7 दिन में पैमाइश का आश्वासन*



*बाजपुर, 14 मई:* तहसील बाजपुर के ग्राम गणेशपुर में खतौनी संख्या-32, खसरा संख्या-189, रकबा 0.506 हैक्टेयर पैतृक भूमि को लेकर दो भाइयों के परिवारों में विवाद गहरा गया है। भूमि चकबंदी प्रक्रिया में होने के कारण बृहस्पतिवार को चकबंदी विभाग के अधिकारी मौका-मुआयना करने पहुंचे।
ग्रामीणों के अनुसार विवादित 0.138 हैक्टेयर भूमि का सीमांकन नहीं हुआ है। इस बीच गांव के ही हुकुम सिंह पुत्र रामचरण द्वारा उक्त भूमि को जबरन जोतने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे तनाव की स्थिति है।
चकबंदी अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आश्वस्त किया है कि 7 दिन के अंदर निष्पक्ष पैमाइश कर सीमांकन कर दिया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने co चकबंदी से मांग की है कि पैमाइश पूरी होने तक भूमि की जोताई पर रोक लगाई जाए, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। अब सबकी नजर चकबंदी विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है

