7 अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, छह माह के लिए किए जिला बदर

खबरें शेयर करें -

7 अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, छह माह के लिए किए जिला बदर


हल्द्वानी। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। ललित मोहन रयाल ने यह कार्रवाई आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त पाए जाने पर की है।

प्रशासन के अनुसार, जिला बदर किए गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। डीएम ने साफ कहा कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला बदर किए गए आरोपियों में रामनगर के टेढ़ा निवासी सूरज आर्य, नई बस्ती निवासी जुबेर, मुखानी निवासी आनंद डसीला, जवाहर नगर निवासी बाबूराम, गांधी नगर निवासी कुनाल सोनकर, लालकुआं निवासी सुंदर बिष्ट और बनभूलपुरा निवासी रिजवान उर्फ मंत्री शामिल हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।