

200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान
उधमसिंहनगर। जनपद उधमसिंहनगर में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ के तहत 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा लाभार्थी बहनों के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी, जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना, जिला संयोजक श्रीमती स्वाति शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) श्री मुकुल चौधरी, सीडीपीओ श्रीमती हेमा कांडपाल और सुपरवाइजर श्रीमती रेनू नागरकोटी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष तथा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्तियां मौजूद रहीं।
इस दौरान पात्र लाभार्थी बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पटका पहनाकर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणमान्य अतिथियों द्वारा बिस्किट और फल वितरित किए गए। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लाभार्थियों को जागरूक करना रहा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, लाभार्थी महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।
उल्लेखनीय है कि ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं और बच्चों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
#उधमसिंहनगर #आंगनमिलनसेवाकार्यक्रम #आंगनबाड़ी #महालक्ष्मीकिट #महिलामोर्चा #महिलासशक्तिकरण #बालविकास #जनकल्याणकारीयोजनाएं #Uttarakhand
@Followers @फॉलोवर्स



