

बैरागीवाला हत्याकांड: 150 अज्ञात लोगों पर बलवा का मुकदमा, पुलिस की सख्त कार्रवाई


देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलवा और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि 13 जून को बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था। इस हिंसक झड़प में भाजपा नेता विनोद कश्यप की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था और आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया था।
एसपी ग्रामीण पंकज गैरोला ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
#Bairagiwala #VinodKashyap #Dehradun #Sahaspur #Uttarakhand #MurderCase #DEHRADUNpolice #LawAndOrder #BreakingNews
