

उधम सिंह नगर का जिला पंचायत अध्यक्ष 2025 कौन ?


गंगवार परिवार के इर्द-गिर्द एक बार फिर घूम रही तराई की राजनीति
अजय मौर्य को मिल चुका मुख्यमंत्री धामी का आशीर्वाद
गंगवार परिवार को दिल्ली से आस
खबर संवाद- महेंद्र पाल “समाचार इंडिया 1”
रुद्रपुर -राजनीति में लंबे समय तक किसी एक की विरासत कायम नहीं रहती है। परिवर्तन प्रतीक प्रकृति का नियम माना गया है, यह भी कहा जाता है परिवर्तन समय की मांग भी होता है और राजनीति में लगातार सत्ता में रहने वालों का विरोध तय माना जाता है, जिससे “एंटी इनकंबेंसी ” भी कहते हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि तराई के प्रतिष्ठित राजनीतिक गंगवार परिवार के साथ भी यही हो रहा है। एक तरफ 5- मझोला जिला पंचायत सीट से जीते सदस्य अजय मौर्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आशीर्वाद मिल चुका है, ऐसी खबरें सूत्रों के हवाले से आ रही है, और सितारगंज के विधायक और सरकार में मंत्री सौरभ बहुगुणा भी गंगवार परिवार के धुरविरोधी बने हुए हैं।
जो उन्होंने रेनू गंगवार के खिलाफ चुनाव लड़ रही प्रत्याशी शिवांगी गंगवार का चुनाव प्रचार करके दिखा दिया। ऐसे में जब रेनू गंगवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी से भाजपा ने जब किनारे किया तो गंगवार परिवार ने कांग्रेस का रुख किया, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से खबर है कि तराई एक कद्दावर नेता से कांग्रेस का समर्थन मांगने पहुंचे तो उन्होंने “दल- बदलू” होने का आरोप लगा कर बैरक लौटा दिया। सारी उम्मीदों पर पानी फिरता देख, अब गंगवार परिवार के पास एक ही रास्ता सिर्फ दिल्ली का बचा है। अगर वहां से मोहर लग जाती है तो एक बार फिर उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष रेनू गंगवार ही नजर आ सकती है।
यदि भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अजय मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया तो लाजमी है कि गंगवार परिवार भी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वही इस पूरे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के एपिसोड में अभी कांग्रेस कहीं से कहीं तक नजर नहीं आ रही है, कांग्रेस क्या कुछ गुर खिलाएगी इसका भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। यह सवाल सभी के जहन में बना हुआ है, फिर आखिर उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष 2025 का “अध्यक्ष” कौन होगा। फिलहाल “समाचार इंडिया 1” इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और आपको हर अपडेट पहुंचाएगा हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को गूगल और युटुब पर जरूर सब्सक्राइब करें, फेसबुक पर फोलो करें , हमारी खबरें पसंद आए तो लाइक और कमेंट करें। आपका प्यार हमें हौसला देगा और जन सरोकारों से जुड़ी , हर खबर आप तक हम पहुंचाते रहेंगे।।
