तीसरा दिन: *रागिणी में काकोरी एक्शन और शहीदों की बेहतरीन प्रस्तुति* *काकोरी एक्शन शताब्दी अभियान पहुंचा हरियाणा के भिवानी जिला में*

खबरें शेयर करें -
  • तीसरा दिन: *रागिणी में काकोरी एक्शन और शहीदों की बेहतरीन प्रस्तुति*

 

*काकोरी एक्शन शताब्दी अभियान पहुंचा हरियाणा के भिवानी जिला में*


3 अगस्त। भिवानी जिले के ग्राम घुसकानी में अभियान में एक नया रंग भरा। हरियाणा के लोक गीत रागिणी को प्रसिद्ध लोक गायक राजेश दलाल, रामधारी धनकड़ और उनकी टीम ने प्रस्तुत किया।

 

राजेश दलाल ने काकोरी एक्शन, क्रांतिकारियों की कुर्बानी, बिस्मिल-अशफ़ाक की साझी शहादत, एचआरए के पीला पर्चा, भगतसिंह की विरासत आदि को रागिणी के माध्यम से प्रस्तुत कर क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

इस दौरान टोली द्वारा देशी विदेशी पूंजी की लूट और धार्मिक नफ़रत के खिलाफ़ संगठित होने और उसका मुकाबला करने का आह्वान किया गया।

 

अभियान में काकोरी एक्शन शताब्दी अभियान समिति की ओर से सीएसटीयू, कलेक्टिव, केएनएस और जन मुक्ति परिषद के कार्यकर्ता तथा एमएसएस के साथी और स्थानीय लोग शामिल रहे।

 

*4 अगस्त* को हरियाणा के भिवानी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ चांदी गांव (रोहतक), झज्जर, गुड़गांव में अभियान जारी रहेगा। अभियान का समापन काकोरी एक्शन दिवस 9 अगस्त को काकोरी (लखनऊ) में होगा।