सितारगंज में ‘ऑपरेशन दांत’: वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर दबोचा, हाथी के दांत बरामद।

खबरें शेयर करें -

सितारगंज में ‘ऑपरेशन दांत’: वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर दबोचा, हाथी के दांत बरामद।


उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथी के दांत की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला क्षेत्र में पहली बार सामने आया है, जिससे वन्यजीव अपराध को लेकर हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बाराकोली रेंज के वन अधिकारियों, कर्मचारियों और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा गया, जिनके कब्जे से हाथी के दांत बरामद हुए।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस तस्करी नेटवर्क में शक्ति फार्म निवासी एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम भी जुड़ रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

प्रारंभिक आशंका है कि बरामद दांत किसी हाथी के शिकार के बाद हासिल किए गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। वन विभाग अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में लगा हुआ है।

वन्यजीव संरक्षण से जुड़े इस गंभीर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।