### श्री बालाजी धाम के स्थापना दिवस पर 11 दिवसीय धार्मिक महोत्सव 14 नवंबर से, भव्य मंदिर निर्माण का होगा भूमि पूजन एवं शिलान्यास

### श्री बालाजी धाम के स्थापना दिवस पर 11 दिवसीय धार्मिक महोत्सव 14 नवंबर से, भव्य मंदिर निर्माण का होगा भूमि पूजन एवं शिलान्यास

रुद्रपुर। श्री बालाजी धाम, रुद्रपुर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 14 से 24 नवंबर 2026 तक 11 दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन, प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास समारोह एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन को लेकर श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

एमेनिटी स्कूल के पीछे गदरपुर रोड स्थित श्री बालाजी धाम परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने महोत्सव की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सेवा भाव को समर्पित रहेगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। साथ ही प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह विशेष आकर्षण रहेगा।

इस अवसर पर विजय अरोरा, विजय भूषण गर्ग, भारत भूषण चुघ, राजेंद्र सिधर, प्रवेश साहनी, चन्दरकांत अरोरा, नीरज बतरा, प्रीतम अरोरा, एसपीएस नेगी, प्रवीण सूरी, मुकेश घई, राहुल गुप्ता, अभिषेक कपूर, मोहित जिंदल, गोल्डी बेदी, मोनू राजपूत, संजीव भारद्वाज, रोहित हुड़िया, हर्ष जिंदल, आशु नागपाल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं सेवादार उपस्थित रहे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से धार्मिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से इस आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया जाएगा।

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement