

स्काईलार्क से संबद्ध आजाद सोलर एंड मल्टीप्ल सर्विसेज का भव्य शुभारंभ, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर
रुद्रपुर। लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की चुनौती के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्काईलार्क कंपनी से संबद्ध आजाद सोलर एंड मल्टीप्ल सर्विसेज का रुद्रपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नेत्रपाल मौर्य ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा को अपनाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजन के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि आजाद सोलर एंड मल्टीप्ल सर्विसेज की यह पहल लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में ललित राठौर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी एवं सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने आमजन से स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
शुभारंभ कार्यक्रम में जितेन्द्र मौर्य, योगेश वर्मा, नवनीत मौर्य, खुशबू, कुमैश हुसैन, हसन आजाद, खेमकरण सैनी,सोमवीर , उवेस हुसैन, मो. तारिक, वहोरनलाल, वीरपाल, हसन जावेद, सुनील सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सौर ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताते हुए आजाद सोलर एंड मल्टीप्ल सर्विसेज की पहल की सराहना की।



