

काशीपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 85 लीटर कच्ची शराब बरामद, भट्टियां नष्ट।


काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में 4 मई 2026 को चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।
अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर के अंतर्गत ग्राम खड़गपुर और रमपुरा में आबकारी टीम ने दबिश दी। इस दौरान रमपुरा निवासी रनवीर कौर (पत्नी जोगिंदर सिंह) के घर से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिसके तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में एक अभियोग दर्ज किया गया।
इसके अलावा रमपुरा क्षेत्र में संचालित दो अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। इन भट्टियों में तैयार हो रहे लगभग 4000 किलोग्राम लहन को भी नष्ट कर दिया गया। इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दो अलग-अलग अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने किया, जिनके साथ काशीपुर क्षेत्र का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। अभियान के दौरान कुल 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और कुल चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी
