भोपाल में दम दिखाएगी कुमाऊं विश्वविद्यालय की जू-जित्सू टीम, रुद्रपुर से खिलाड़ियों को जोशीले अंदाज में किया गया रवाना।

खबरें शेयर करें -

भोपाल में दम दिखाएगी कुमाऊं विश्वविद्यालय की जू-जित्सू टीम, रुद्रपुर से खिलाड़ियों को जोशीले अंदाज में किया गया रवाना।


रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की 23 सदस्यीय जू-जित्सू टीम को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जू-जित्सू प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए रुद्रपुर से रवाना किया गया। जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता 20 से 24 अप्रैल 2026 तक भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी, जिसमें देशभर की विश्वविद्यालय टीमें हिस्सा लेंगी।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भारत भूषण चुघ ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि टीम कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। उन्होंने टीम के कोच ऋषि पाल भारती की भी सराहना की और उनके नेतृत्व में टीम के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।

कोच ऋषि पाल भारती ने जानकारी दी कि टीम में 13 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। महिला वर्ग में शिवानी, कौशल्या गुप्ता, लोरी, खुशबू जोशी, साक्षी जोशी, श्रीपर्णा जोशी, पायल मेहता, मीनाक्षी पंत, काव्य आर्या, आरती मेहरा, सोनम, आकृति और कटाक्षा शामिल हैं, जबकि पुरुष वर्ग में क्षितिज सिंह, शशांक बोरा, रुद्राक्ष नेगी, विशाल मेहता, रोहित, विक्की मुखिया, गौतम, हर्ष कुमार, सुमित मेहता और हैप्पी सिंह टीम का हिस्सा हैं। टीम के साथ कोच मैनेजर के रूप में हितेन मेहता भी मौजूद हैं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जू-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय कुमार जोशी ने इसे खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच बताते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि टीम पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार और जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जॉनी हिराम तिग्गा, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, शोभा तिग्गा, मुकेश यादव, हिमा भट्ट, कृष्ण साना, कृष्ण चौहान, नरेंद्र सिंह, वसीम खान, गंगा मेहरा, गुलशन कुमार, सतीश जोशी और डीएसओ जानकी कार्की सहित कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।