

राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में वार्षिक योग प्रतियोगिता व आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित।


गदरपुर। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजकीय महाविद्यालय, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) में वार्षिक योग प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योग आसनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में नागेन्द्र ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय तथा आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में नीतू ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय एवं कविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश द्वारा मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किए। कार्यक्रम के संयोजक एवं योग प्रशिक्षक श्री तरुण सिंह बगड़वाल ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्रसंघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
