

हरिद्वार राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने युवा प्रदेश महासचिव
हरिद्वार। राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन ने युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अमित गुर्जर को युवा जिला अध्यक्ष से पदोन्नत कर उत्तराखंड का युवा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों और संगठन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त युवा प्रदेश महासचिव अमित गुर्जर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे।
अमित गुर्जर ने इस अवसर पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, अपने राजनीतिक गुरु एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री किसान नेता डॉ. रवि नागर तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राज छावड़ा का विशेष रूप से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमित गुर्जर की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने और प्रदेश में संगठन के विस्तार को नई गति मिलेगी।


