ऊधम सिंह नगर में SSP का सख्त एक्शन, वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला—पुलिसिंग में पारदर्शिता पर जोर।

ऊधम सिंह नगर में SSP का सख्त एक्शन, वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला—पुलिसिंग में पारदर्शिता पर जोर।ऊधम सिंह नगर में SSP का सख्त एक्शन, वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला—पुलिसिंग में पारदर्शिता पर जोर।


रुद्रपुर -ऊधम सिंह नगर जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उनके निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है।ऊधम सिंह नगर में SSP का सख्त एक्शन, वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला—पुलिसिंग में पारदर्शिता पर जोर।

एसएसपी ने साफ कहा कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कार्यप्रणाली में शिथिलता आ जाती है और निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक फेरबदल किया गया है, ताकि पुलिसिंग में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाई जा सके।ऊधम सिंह नगर में SSP का सख्त एक्शन, वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला—पुलिसिंग में पारदर्शिता पर जोर।

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बनने वाले किसी भी प्रकार के अनुचित गठजोड़ को खत्म करना है, जिससे कानून का राज पूरी निष्पक्षता के साथ कायम हो सके। साथ ही, पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ खुफिया तंत्र (इंटेलिजेंस) भी मजबूत होगा।ऊधम सिंह नगर में SSP का सख्त एक्शन, वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला—पुलिसिंग में पारदर्शिता पर जोर।

एसएसपी अजय गणपति ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।ऊधम सिंह नगर में SSP का सख्त एक्शन, वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला—पुलिसिंग में पारदर्शिता पर जोर।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।