₹3.10 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार।

खबरें शेयर करें -

₹3.10 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार


उधम सिंह नगर।

कुमाऊं मंडल में नशे की बड़ी खेप खपाने की साजिश को उधम सिंह नगर पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में कोतवाली किच्छा पुलिस तथा STF/ANTF कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय नशा तस्कर सहनवाज को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 01 किलो 33 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹03 करोड़ 10 लाख बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से कुमाऊं क्षेत्र में स्मैक की आपूर्ति करने की फिराक में था। खुफिया सूचना के आधार पर की गई सटीक कार्रवाई में पुलिस टीम ने सप्लाई से पहले ही तस्कर को दबोच लिया, जिससे क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप पहुंचने से पहले ही उस पर लगाम लग गई।

इस कार्रवाई को “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान की दिशा में एक बड़ी और निर्णायक सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी जल्द कानून का शिकंजा कसा जाएगा।

उधम सिंह नगर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के सौदागरों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।