

सवेरे सवेरे सफाई-पोछा करने वाले नौकर को गल्ला मंडी डॉक्टर परिवार का पीटना पड़ गया भारी, नौकर ने परिवार संग डॉक्टर परिवार की जमकर की धुलाई। रिपोर्ट – महेंद्र पाल मौर्य “समाचार इंडिया 1 “रुद्रपुर – अमीरों के घरों में झाड़ू पोछा या खाना बनाने वाले नौकरों के साथ मारपीट और उत्पीड़न कोई नया मामला नहीं है। अक्सर ऐसा चलता रहता है लेकिन वह समाज के बीच में उजागर नहीं हो पता है । हाल ही का मामला आपको बताएं, शुक्रवार की सुबह गल्ला मंडी निवासी एक डॉक्टर जो की शहर के प्रतिष्ठित सभ्य और पढ़े-लिखे परिवारों में माने जाते है । सफाई – पोछा करने वाले नौकर से बदतमीजी , असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए, अकेला ,झाड़ू पोछा करने वाला नौकर कुछ नहीं बोल पाया और नहीं कुछ कर पाया। लेकिन गुस्से से आग बबूला हो गया। नौकर का कहना है ,पिछले 25 सालों से इस प्रकार की उत्पीड़न शह रहा है। लेकिन वह अपनी मजबूरी,परिवार के पेट पालने का लिहाज करके रह जाता था । लेकिन आज उसके मालिक ने सारी मर्यादाएं पार कर दी । तो नौकर ने भी अपने परिवार के साथ मलिक के घर जाकर हमला बोल दिया और पीट पीट कर हवा टाइट कर दी ।पूरे मामले को लेकर जब पुलिस दरबार पहुंचे तो अपनी खुद की पिटाई का वीडियो दिखाते हुए डॉक्टर साहब को शर्म आने लगी, क्योंकि इतना पढ़ा लिखा , सभ्य परिवार झाड़ू पोछा करने वाले नौकर से उलझ गया और बुरी तरह पिटाई भी खा गया । फिलहाल पुलिस ने मामले को सुनते हुए नौकर के इलाज और बची तंखा दिलाने पर दोनों पक्षों की सहमति बनवाई डॉक्टर साहब राजी तो हो गए लेकिन नौकर के हाथ से खाई पिटाई को भूल नहीं पा रहे हैं। और नौकर व नौकर के परिवार को यह धमकी दी है, कि उसको देख लेंगे और फिर पिटवाएंगे। नौकर भी कम नहीं है, नौकर कह रहा है कि वह भी देख लेगा और जहां मौका मिला वहां अपने मालिक को ठीक कर देगा । मामला फिलहाल पटाक्षेप की तरफ है। लेकिन देखना यह है कि पढ़े-लिखे लोग नौकरों के साथ किसी तरीके का बर्ताव करते रहेंगे या कुछ अपने व्यवहार में सुधार भी लायेंगे। नौकर मूल्यतः पूर्वांचल से ताल्लुक रखता है, डॉक्टर साहब गल्ला मंडी के सबसे प्रसिद्ध डॉक्टर हैं । जिनकी शहर में अपनी एक हस्ती है और अक्सर विवादों में रहते हैं।


