अपने बच्चों को स्विमिंग पूल में भेज रहे हैं मौज मस्ती करने तो हो जाएं सावधान। स्विमिंग पूलों में मानकों की अनदेखी, दुर्घटना को दावत दे रहे संचालक।

अपने बच्चों को स्विमिंग पूल में भेज रहे हैं मौज मस्ती करने तो हो जाएं सावधान। स्विमिंग पूलों में मानकों की अनदेखी, दुर्घटना को दावत दे रहे संचालक।

रुद्रपुर/दिनेशपुर – पिछले कुछ सालों में गर्मी कोई दिनों में स्विमिंग पूलों की संख्या काफी बढ़ गई है। यह हर छोटे-बड़े गांव शहर में एक ट्रेंड की तरह विकसित हो रहे हैं जहां पर गर्मी से निजात पाने के लिए और मौज मस्ती के लिए लोग स्विमिंग पूल का सहारा लेते हैं लेकिन आपको बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से घटनाएं स्विमिंग पूल संचालकों की लापरवाही और उनके मानकों के अनुरूप न होने के चलते शुरू हो गई है।जिसमें एक ताजा मामला हम आपको बता रहे हैं।गूूलरभोज में स्विमिंग पूल में 7 साल की मासूम बच्ची की मौत ने स्विमिंग पूल पर कई सवाल खड़े किये।
गर्मियों के मौसम में जहां एक ओर स्विमिंग पूल, जिसे वाटर पार्क के नाम से भी जाने जाते है, बच्चों और युवाओं के लिए मौज-मस्ती का केंद्र बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा मानकों की अनदेखी प्रशासन और आमजन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। क्षेत्र के कई निजी स्विमिंग पूलों में न तो प्रशिक्षित लाइफगार्ड हैं, न ही प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई पूलों में जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया भी नियमित नहीं हो रही है, जिससे त्वचा रोगों और संक्रमणों का खतरा बना हुआ है। बच्चों के लिए अलग पूल की व्यवस्था भी अधिकांश स्थानों पर नहीं की गई है, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।
स्विमिंग पूल चलाने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य, अग्निशमन और नगर निगम की अनुमति आवश्यक होती है, लेकिन कई संचालक बिना किसी वैध अनुमति के यह व्यवसाय चला रहे हैं। सुरक्षा उपकरण जैसे लाइफ जैकेट, फ्लोटिंग रिंग, सीसीटीवी कैमरे और प्रशिक्षित स्टाफ की उपस्थिति भी अधिकांश पूलों में नदारद है।
मानक अनुरूप पूल में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हमेशा जान का खतरा बना रहता है। प्रशासन को सख्ती करनी चाहिए।
मौजूदा समय में तैराकी जैसे खेल प्रतिस्पर्धा का क्रेज बढ़ा है, लेकिन सुरक्षा के मूलभूत मानकों की अनदेखी आम होती जा रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस लापरवाही पर लगाम लगाता है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

–

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement