सब-जूनियर व जूनियर नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन — 11 स्वर्ण, 8 रजत व 7 कांस्य सहित कुल 26 पदक, उत्तराखंड नौवीं बार ओवरऑल चैंपियन।

खबरें शेयर करें -

सब-जूनियर व जूनियर नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन — 11 स्वर्ण, 8 रजत व 7 कांस्य सहित कुल 26 पदक, उत्तराखंड नौवीं बार ओवरऑल चैंपियन

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।

राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर जिले के होनहार जु-जित्सू खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 19 से 23 दिसंबर 2025 तक आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौलापार में आयोजित सब–जूनियर एवं जूनियर नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड राज्य टीम में शामिल ऊधम सिंह नगर जिले के 25 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 8 रजत एवं 7 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक अपने नाम किए।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड राज्य ने प्रतियोगिता में कुल 56 स्वर्ण, 22 रजत एवं 12 कांस्य पदक (कुल 90 पदक) जीतकर नौवीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश द्वितीय एवं असम तृतीय स्थान पर रहा।

जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के महासचिव एवं कोच ऋषि पाल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से 800 से अधिक खिलाड़ियों के साथ लगभग 150 रेफरी एवं जजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, जिसने उत्तराखंड को ओवरऑल चैंपियन बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

महासचिव भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में

स्वर्ण पदक — बबीता अधिकारी, देव चंद, शिवानिया गोस्वामी, तेजस्विनी नेगी, आराध्या, सृष्टि वशिष्ठ, प्रज्ञान बिष्ट, अंशिका शर्मा

रजत पदक — सिद्धांत गौतम, अभिनव, कर्णिका कांडपाल, आरव चंदेल, आस्था राणा, शिवम

कांस्य पदक — सिद्धांत, तेजस्विनी, लक्षिता जोशी, प्रज्ञान, अमन सिंह, रोहित भट्ट

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शीघ्र ही जिला जु-जित्सू एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि आगामी अप्रैल माह में श्रीलंका में आयोजित होने वाली साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी, महासचिव अमित अरोड़ा, निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, प्रभारी उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह सहित जॉनी हीराम तिग्गा, शोभा तिग्गा, कृष्ण चौहान, विक्रम सिंह, रूनू शर्मा, गुलशन कुमार, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, वसीम खान, नरेंद्र सिंह, कृष्ण साना, सतविंदर सिंह, जिला डीएसओ जानकी कार्की, सतनाम चावला, सुखदेव सिंह, शंकर सिंह बसेरा, चेतन धीर, शेखर सक्सेना, जय प्रकाश एवं अन्य प्रशिक्षकों व अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।