शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस पर सभा आयोजित।

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस पर सभा आयोजित।शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस पर सभा आयोजित

 

रुद्रपुर, 28 सितंबर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (CSTU) की ओर से कल्याणी व्यू/रवींद्र नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस पर सभा आयोजित।

सभा में भगत सिंह और उनके साथियों की क्रांतिकारी विरासत तथा वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा हुई। इस मौके पर भगत सिंह के विचारों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी और क्रांतिकारी साहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही “ऐ भगत सिंह तू ज़िंदा है हर एक लहू के कतरे में!” पर्चा भी वितरित किया गया।

 

सभा में वक्ताओं ने शहर के एकमात्र भगत सिंह पार्क में वर्षों से मूर्ति न लगाए जाने और वहाँ कार्यक्रमों पर रोक लगाने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही, पूर्व की भांति शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थापित करने तथा पार्क का ताला खोलकर उसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराने की माँग की गई।

 

वक्ताओं के प्रमुख विचार

 

इतिहास की किताबों में क्रांतिकारियों की सोच, संघर्ष और बलिदानों को दबाया जा रहा है।

 

सत्ताधारी ताकतें ऐतिहासिक विरासत और प्रतीकों को नष्ट कर रही हैं।

 

धर्म और जाति के नाम पर मेहनतकश जनता को बाँटकर कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुँचाया जा रहा है।

 

पूंजीवादी लूट और दमन से देश की जनता त्रस्त है, जबकि श्रमिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

 

गिग वर्कर और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 92% से अधिक श्रमिक सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं।

 

महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।

 

 

वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों का अधूरा सपना आज भी हमारे सामने चुनौती की तरह खड़ा है। हमें एक ऐसे भारत के लिए संघर्ष जारी रखना होगा, जहाँ हर इंसान बराबरी, न्याय, प्यार और सम्मानजनक जीवन पा सके।

 

प्रमुख सहभागी

 

सभा को सीएसटीयू के केंद्रीय महासचिव मुकुल, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से शिवदेव सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र से फिरोज खान, भाकपा माले से ललित मटियाली, समता सैनिक दल से गोपाल गौतम, एडिएंट कर्मकार यूनियन से गंगा सिंह, एडविक कर्मचारी संगठन से विकल, LGB वर्कर्स यूनियन से गोबिंद सिंह, भगवती श्रमिक संगठन से लोकेश पाठक, नेस्ले कर्मचारी संगठन से संजय नेगी, बजाज ऑटो संगठन से अतुल त्रिपाठी, आनंद निशिकावा इम्प्लाइज यूनियन से गंगा सिंह, डेल्टा एम्प्लाइज यूनियन से पूरन बिष्ट, रॉकेट रिद्धि सिद्धि कर्मचारी संगठन से महबूब आलम, परफेटी मजदूर संघ से अमित, सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि एवं मजदूर साथी उपस्थित रहे।

 

सभा का संचालन धीरज जोशी ने किया।

 

 

—