भाजपा ज़िला मंत्री प्रमोद मित्तल ने अपना जन्मदिन जनसेवा को समर्पित करते हुए नन्हे बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां।

भाजपा ज़िला मंत्री प्रमोद मित्तल ने अपना जन्मदिन जनसेवा को समर्पित करते हुए नन्हे बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां।

रुद्रपुर। भाजपा ज़िला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने अपने जन्मदिन को सादगी, सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच खुशियां साझा कीं। उनका जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित दिखाई दिया।

जन्मदिन के अवसर पर प्रमोद मित्तल ने सुबह-सुबह रुद्रपुर में भोजन वितरण कर दिन की शुरुआत की। इस दौरान समाजसेवियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

इसके पश्चात वह आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचे, जहां उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित कर उन्होंने उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जाना तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ने, अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रमोद मित्तल ने कहा कि जन्मदिन मनाने की सबसे बड़ी खुशी तब मिलती है, जब हमारी खुशियों में समाज के जरूरतमंद और बच्चे भी सहभागी बनें। बच्चों की मुस्कान, उनके साथ बिताए गए पल और समाज के लोगों का स्नेह ही उनके लिए सबसे अनमोल उपहार हैं।

प्रमोद मित्तल निरंतर जनसेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं। जन्मदिन पर भोजन वितरण से लेकर बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने तक की उनकी इस पहल ने सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।