स्वर्गीय धन सिंह मेहरा के जन्मदिवस पर छात्र नेताओं ने किया रक्तदान, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खबरें शेयर करें -

स्वर्गीय धन सिंह मेहरा के जन्मदिवस पर छात्र नेताओं ने किया रक्तदान, दी भावभीनी श्रद्धांजलि


रुद्रपुर। शहर के छात्र राजनीति के इतिहास में सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कई छात्र नेताओं को उनके योगदान और सक्रिय भूमिका के लिए आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। इन्हीं चर्चित छात्र नेताओं में शामिल रहे स्वर्गीय धन सिंह मेहरा के तृतीय जन्मदिवस के अवसर पर छात्र नेताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और स्वर्गीय धन सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धन सिंह मेहरा ने छात्र हितों की आवाज बुलंद करने के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से आज भी छात्र समुदाय उन्हें याद करता है।

रक्तदान शिविर में राहुल गुप्ता, इमरान सैफी, शुभम मेहरा, नवी हसन, उदय वार्ष्णेय, रिक्की गुप्ता, दिव्यांशु, अर्जुन गंगवार, अंकुश बठला, मो. असलम, इमरान सिद्दीकी, सत्यम शर्मा, नागेंद्र गंगवार, रजत बिष्ट, जसवंत सिंह, शुभम कुमार प्रजापति, शुभम ठाकुर, कमलेश गुप्ता सहित अनेक छात्र नेता और युवा मौजूद रहे।