मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता के जन्मदिवस पर सजेगा बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था

खबरें शेयर करें -

मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता के जन्मदिवस पर आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष धीरेश गुप्ता के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मंगलवार, 8 जुलाई को ट्रांजिट कैंप स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बाबा श्री खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा और देर शाम तक धार्मिक वातावरण के बीच जारी रहेगा। आयोजन स्थल ट्रांजिट कैंप थाना के सामने स्थित राधा कृष्ण मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में बाबा खाटू श्याम का आकर्षक एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बाबा श्याम के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने प्रसाद वितरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता ने सभी बाबा श्याम भक्तों, क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आयोजन में परिवार सहित पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर जोड़ना और बाबा श्याम की भक्ति के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम के दरबार में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु उनकी कृपा और आशीर्वाद का पात्र बनता है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसाद वितरण तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
धार्मिक आयोजन को लेकर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बाबा श्याम के भक्तों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर बाबा के दर्शन करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।