*सेवानिवृत्त सीईओ ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, 20 वर्षों से निभा रहे हैं यह परंपरा*

खबरें शेयर करें -

*सेवानिवृत्त सीईओ ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, 20 वर्षों से निभा रहे हैं यह परंपरा*

 

उधम सिंह नगर, 24 नवंबर – नौकरी में रहते हुए, और नौकरी के बाद भी बच्चों से बेहद लगाव रखने वाले ऊधम सिंह नगर के पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने अपना 62 वां जन्मदिन बच्चों संग मनाया। उनके लिए विशेष भोज और उपहार वितरित किया गया। यह पहली बार नहीं है, पिछले 20 वर्षों से वे सरकारी स्कूली बच्चों संग जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।

 

उधम सिंह नगर के पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य पिछले 26 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। संयोग है, कि इसी दिन इनका जन्मदिन भी मनाया जाता है। उन्होंने उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा से सेवायें पूर्ण करने के बाद वर्ष, 2019 में ऊधमसिंहनगर में मुख्य शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाला था।

 

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी श्री रमेश चन्द्र आर्य वर्तमान में हल्द्वानी निवास करते हैं। उन्होनें अपने सेवाकाल के दौरान चाहे उत्तरकाशी रहे हों या फिर चमोली, प्रत्येक वर्ष उन्होने अपना जन्मदिन सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों संग मनाते हैं। इस बार उन्होंने ऊधमसिंहनगर के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहनी बाजपुर में अपना 62 वा जन्म दिन मनाया।

 

बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन कराया और उन्हें उपहार आदि वितरित किया। श्री आर्य बताते हैं कि दिखावे के लिए नहीं बल्कि मन की शांति और बच्चों के संग लगाव के चलते वह उनके साथ जन्मदिन मनाते आ रहे है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बाजपुर राजकीय उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ बाजपुर के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ व ग्राम प्रधान बरहैनी भी उपस्थित रहे।