

संविधान के 75 साल पूरे होने पर न्यूज़ पोर्टल “समाचार इंडिया 1” ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन। संविधान के प्रति समर्पण और प्रतिबद्ध होने लिया प्रण। रिपोर्ट – महेंद्र पाल मौर्य /पुष्पा मौर्य (26.11.2025) उत्तराखंड ,( कुमाऊं, उधम सिंह नगर) रुद्रपुर – दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र भारत के संविधान के 75 साल पूरे होने पर समाचार इंडिया वन के द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर किया गया।
रुद्रपुर शहर के तमाम बुद्धिजीवी व विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में शंकर चक्रवर्ती, डॉ राधा वाल्मीकि, एडवोकेट एस के सिंह, हरीश मौर्य, ललित मटियाली, कस्तूरी लाल तागरा,कमल श्रीवास्तव,गजेंद्र कुशवाहा, शेखर पाखी, सुशील गाबा, सुब्रत विश्वास के साथ-साथ सभी ने अपनी अपनी बात को बड़ी गंभीरता और शिष्टता से रखते हुए संविधान की व्याख्या की। वक्ताओं ने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हमारे संविधान में पक्ष–विपक्ष, सहमति–असहमति सभी के लिए जगह है। हमारा संविधान देश के कमजोर, वंचित लोगों के लिए वरदान है।


गोष्ठी में संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं अन्य सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक जी.एस. कुशवाहा ने की वहीं समाजसेवी सुशील गाबा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए,
कार्यक्रम को हर साल करने की बात कही। कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रोताओं ने वक्ताओं को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में श्याम मौर्य, राजकुमारी मौर्य,सुधीर मौर्य,सूर्यकांत यादव,भूपेंद्र सैनी,कांता प्रसाद मौर्य, लक्ष्मी नारायण मौर्य,राजन प्रताप नीलिमा कोली,आनंद दोहरे,गोपाल सिंह गौतम, रामधारी गंगवार, महेंद्र पाल मौर्या (पार्षद वार्ड नंबर 2 नगर निगम रूद्रपुर), हरेंद्र सिंह नैथानी,अनीता अन्ना, उत्तम दास, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
