शराब की दुकान के विरोध में एक साथ आए. मेट्रोपोलिस और ओमेक्स के निवासी। रुद्रपुर – लगातार सरकार अपनी नई शराब नीति के चलते नई-नई दुकान खुला रही है, उसी क्रम में मेट्रोपोलिस और ओमेक्स को जाने वाली रोड पर एक दुकान का खुलना तय माना जा रहा था । जिसका पता जब कॉलोनी वासियों को लगा तो उन्होंने उक्त दुकान का विरोध करते हुए कहा कि इससे कॉलोनीयों के बच्चों एवं निवासियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और लोग नशे की गर्त चले जाएंगे। इसी क्रम में कॉलोनी वासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई और दुकान न खोलने के लिए मेट्रोपोलिस रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी MRWA के अध्यक्ष देवेन्द्र शाही और ओमेक्स रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी ORWA के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की अध्यक्षता में निवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें उपाध्यक्ष विक्रांत फूटेला ,A K शर्मा और अनेक मेट्रो-Omaxe के नागरिक शराब की दुकान के विरोध में जिलाधिकारी और मेयर साहब से मिले , अभी मेयर विकास शर्मा ने फोन पर बताया कि उनकी यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बात हुई है , उन्होंने आश्वासन दिया है कि शराब की दुकान मेट्रोपोलिस के आगे नहीं खोलेगी कॉलोनी वासियों ने मेयर विकास शर्मा और मुख्यमंत्री पुरस्कार सिंह धामी के आश्वासन पर पूरा भरोसा है और उन्होंने उम्मीद जताई कि उक्त दुकान मेट्रो पैलेस के सामने नहीं खोली जाएगी
शराब की दुकान के विरोध में एक साथ आए. मेट्रोपोलिस और ओमेक्स के निवासी।
