जेएनयू प्रशिक्षण कार्यशाला से लौटीं डॉ. पुष्पा रानी का राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में सम्मान।

खबरें शेयर करें -

जेएनयू प्रशिक्षण कार्यशाला से लौटीं डॉ. पुष्पा रानी का राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में सम्मान।                                 चमोली (तलवाड़ी): राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली, चमोली में ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना कार्यशाला’ के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली से प्रतिभाग कर लौटीं हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. पुष्पा रानी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्रतिभा आर्य तथा महाविद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया।डॉ. पुष्पा रानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 15 से 20 सितंबर तक आयोजित कार्यशाला के दौरान जेएनयू के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया गया। इसमें हिंदी विभाग, भाषा प्रयोगशाला, पुस्तकालय, परीक्षा प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन, शोध, पत्रिका के अतिरिक्त दिल्ली स्थित ऐतिहासिक धरोहरों – कुतुब मीनार, हुमायूँ मकबरा, राष्ट्रीय संग्रहालय, इंडिया गेट, लोटस टेम्पल और लोधी गार्डन आदि का अवलोकन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें बहुमूल्य सीख मिली है।हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. खेमकरण सोमन ने इस सराहनीय पहल के लिए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल शिक्षकों की दृष्टि को व्यापक बनाएंगे, बल्कि छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में भी सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इसी वर्ष अप्रैल माह में राजनीतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. ललित जोशी भी इस कार्यशाला का लाभ उठा चुके हैं।डॉ. पुष्पा रानी की इस उपलब्धि पर डॉ. नीतू पाण्डे, डॉ. ललित जोशी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुधा राना, अनुज कुमार, रजनीश कुमार, डॉ. शंकर राम, मनोज कुमार, मोहित उप्रेती, सुनील कुमार, रजनी नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, महिपाल सिंह, हुकम सिंह रावत, धीरेन्द्र नेगी और नीतीश कुमार सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।