स्वतंत्रता दिवस पर कुमार ऑटो व्हील्स की फ्रीडम ड्राइव रैली, तिरंगे से सजे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ गूंजेगा देशभक्ति का संदेश

खबरें शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस पर कुमार ऑटो व्हील्स की फ्रीडम ड्राइव रैली, तिरंगे से सजे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ गूंजेगा देशभक्ति का संदेश
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुमार ऑटो व्हील्स रुद्रपुर की ओर से 15 अगस्त को फ्रीडम ड्राइव रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में इलेक्ट्रिक वाहनों को तिरंगे से सजाकर शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे कुमार ऑटो व्हील्स शोरूम परिसर में ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके बाद इलेक्ट्रिक वाहनों के काफिले के साथ फ्रीडम ड्राइव रैली निकाली जाएगी।
रैली शोरूम से रवाना होकर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास से फ्लाईओवर होते हुए रिंग रोड के रास्ते आगे बढ़ेगी। इसके बाद रैली रुद्रपुर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कुमार ऑटो व्हील्स शोरूम पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित यह रैली देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी देगी। तिरंगे से सजे इलेक्ट्रिक वाहनों के शहर से गुजरने के दौरान लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिलेगा।
कुमार ऑटो व्हील्स की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कवरेज करने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी शोरूम के प्रशासनिक अधिकारी जसपाल सिंह से मोबाइल नंबर 8191866650 पर प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम स्थल: कुमार ऑटो व्हील्स शोरूम, रुद्रपुर
समय: सुबह 8:30 बजे
कार्यक्रम: ध्वजारोहण एवं फ्रीडम ड्राइव रैली