कुमार ऑटो व्हील्स ने निकाली इलेक्ट्रिक वाहनों की तिरंगा रैली, दिया प्रदूषण से आजादी का संदेश

खबरें शेयर करें -

कुमार ऑटो व्हील्स ने निकाली इलेक्ट्रिक वाहनों की तिरंगा रैली, दिया प्रदूषण से आजादी का संदेश
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुमार ऑटो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रपुर की ओर से “फ्रीडम ड्राइव” के नाम से इलेक्ट्रिक वाहनों की तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से देश और प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली का मुख्य स्लोगन “प्रदूषण से आजादी” रहा।
तिरंगे झंडों, बैनर और गुब्बारों से सजे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ निकली इस रैली ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। रैली कुमार ऑटो व्हीकल के शोरूम से शुरू होकर किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास से फ्लाईओवर पर पहुंची। इसके बाद रिंग रोड से होते हुए काशीपुर रोड स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट पहुंची, जहां प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। रिफ्रेशमेंट के बाद रैली वापस कुमार ऑटो व्हीकल के शोरूम पहुंची।
कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों के प्रति शोरूम प्रबंधन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों में दीपा जी, जतिन जी, अभय जी, एचएल सक्सेना जी, गुरप्रीत सिंह जी और डॉ. मोहम्मद असीम मलिक जी सहित कई परिवारों ने हिस्सा लिया।
रैली में महिंद्रा शोरूम के अधिकारी जसपाल सिंह, तारीख शम्सी, श्याम दास, ललित दुमका, गौरव मणि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त भविष्य की दिशा में लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।