*अवैध वसूली की रोक, टेम्पो स्टैंड बनाने,परमिट को 4 किलोमीटर से बढ़ा कर 16 किलोमीटर किये जाने को लेकर सीएनजी टेंपो यूनियन का धरना प्रदर्शन।* विधायक और पुलिस पर यूनियन के अध्यक्ष सुब्रत विश्वास ने लगाए गंभीर आरोप।

*अवैध वसूली की रोक, टेम्पो स्टैंड बनाने,परमिट को 4 किलोमीटर से बढ़ा कर 16 किलोमीटर किये जाने को लेकर सीएनजी टेंपो यूनियन का धरना प्रदर्शन।* विधायक और पुलिस पर यूनियन के अध्यक्ष सुब्रत विश्वास ने लगाए गंभीर आरोप।
रुद्रपुर गांधी पार्क में रविवार सुबह के वक्त सीएनजी टेंपो यूनियन के संचालकों और चालकों ने अवैध वसूली की रोकथाम टेंपो स्टैंड के निर्माण एवं परमिट को 4 किलोमीटर से बढ़कर 16 किलोमीटर करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। cng टेंपो यूनियन की गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन एक मीटिंग के रूप में शुरू हुआ। जिसमें पुलिस के नाम पर, सत्ताधारी नेताओं के नाम पर , आर टी ओ के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में, परमानेंट स्टैंड दिए जाने, 4 किलोमीटर के परमिट को 16 किलोमीटर किये जाने के लिए, पुलिस द्वारा अपराधियों को बिना मेहनताना दिए अस्पताल, जिला कोर्ट व उपकारागार हल्द्वानी ले जाने का विरोध करने पर चालान करने व गाड़ी सीज करने की धमकी दी जाती है। बुकिंग में जाने पर अलग-अलग रोडो पर जो ठेकेदार बने बैठे हैं उनके द्वारा मार पिटाई किए जाना और पैसे छीन लेने की घटनाएं भी होते रहती है। सभा में वक्ताओं ने बताया कि कई बार सवारी उतारने बैठने पर पुलिस प्रशासन के द्वारा परेशान किया जाता है। सिडकुल में ऑटो चलाने के लिए सिडकुल ढाल पर बने स्टैंड पर तथाकथित ठेकेदारों द्वारा पैसे की मांग की जाती है। यह पैसा 3000 से लेकर 5000 तक होता है और प्रतिदिन की पर्ची अलग से ₹20 की काटी जाती है। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं दिया जाता। पैसा नहीं देने पर गाड़ी सीज करवा देने की धमकी दी जाती है और रोड़ पर टेम्पो न चलने देने की धमकी व मारपीट की जाती है। सी एन जी टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष सुब्रत विस्वास द्वारा कहा गया कि जो लोग अवैध वसूली करते हैं उनका कहना है कि वे छेत्रिय विधायक व पुलिस के लिए यह काम करते हैं। अगर इस प्रकार की कोई संलिप्तता नहीं है तो पारदर्शी व्यवस्था लागू किया जाए और समय समय पर यूनियन के साथ मिटीग की व्यवस्था कर समस्याओं के समाधान को आगे आए।
यूनियन उपाध्यक्ष इंद्रपाल ने कहा कि सी एन जी टेम्पो वालों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा अधिकारियों का धेराव कर समस्याओं से अवगत कर समाधान के लिए कहा जाएगा।
मीटिंग में सुब्रत विस्वास, इंद्रपाल, तपन विस्वास, कृपाल सिंह, दिनेश चंद्र सोमपाल दिनेश रवि सतपाल तप राहुल रोहित प्रमोद सुनील जयसिंग कृपाल समीर इंद्रपाल इंद्रजीत सोहन कपिल समीर गजेंद्र हरेंद्र दीपेंद्र उपस्थित हैं

आदि दर्जनों टेंपो चालक उपस्थित रहे।

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement