रुद्रपुर में निःशुल्क आत्मरक्षा शिविर का सफल आयोजन, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण।

खबरें शेयर करें -

रुद्रपुर में निःशुल्क आत्मरक्षा शिविर का सफल आयोजन, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

Ashvini Fighters Academy द्वारा आयोजित निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कलारीपयट्टू प्रशिक्षण शिविर का पहला कैंप 27 फरवरी को Saraswati Vidya Mandir Inter College, आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे।

प्रशिक्षण सत्र मास्टर कोच Ashwini Baghel के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें उनकी छात्रा Akshita Bedi ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को व्यावहारिक सेल्फ डिफेंस तकनीकों के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के महत्वपूर्ण तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान आत्मसंयम और सजगता पर विशेष जोर दिया गया।

एकेडमी के निदेशक अश्विनी बघेल एवं मनोज बघेल ने बताया कि यह पहला निःशुल्क कैंप है और भविष्य में विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य Neeraj Kumar Agrawal ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर Rajendra Mahra, Priyanka Bedi एवं Shaili Bansal ने भी सफल आयोजन पर एकेडमी को बधाई दी।

शिविर के सफल आयोजन से विद्यालय एवं क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और विद्यार्थियों में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

Mahendra Pal