डिसेबल्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रदान की आर्थिक सहायता*

खबरें शेयर करें -

*डिसेबल्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रदान की आर्थिक सहायता*

 

रुद्रपुर में डिसेबल्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों नीलिमा राय और रेखा मेहता को आर्थिक सहायता प्रदान की। नीलिमा कुआलालम्पुर मलेशिया में होने वाले वर्ल्ड कप में पैरा लॉन बॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी, जबकि रेखा मेहता श्रीलंका में एशियाई चैंपियनशिप में पैरा थ्रो बॉल में प्रतिभाग करेंगी।

 

*आर्थिक दिक्कतों का समाधान*

 

समिति के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के समक्ष आर्थिक दिक्कतें आ रही थीं, जिसे समिति ने अपने ऊपर लिया और उनकी हवाई जहाज से आने-जाने व अन्य खर्चों का जिम्मा उठाया।

 

*खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना*

 

चुघ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार उत्तराखंड के खिलाड़ियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति के माध्यम से हर खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि*

 

आवास विकास में समाजसेवी जेबी सिंह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी और उद्योगपति बलराम अग्रवाल, राजेश शर्मा, सुरेंद्र अदलखा, सुभाष अरोरा अशोक सिंघल नीलकंठ राणा, राजेश कोली, हरीश चौधरी मौजूद थे।