*भाकपा(माले) ने वरिष्ठ कॉमरेड अखिलेश सिंह ठाकुर को दी लाल सलाम, शोक जताया*
रुद्रपुर, 9 दिसंबर 2025। भाकपा(माले) ने खेड़ा निवासी वरिष्ठ कॉमरेड अखिलेश सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक जताया है। 83 वर्षीय कॉमरेड अखिलेश, जो पूर्वांचल के बलिया से रुद्रपुर आए थे, पार्टी के सक्रिय सदस्य और मेहनतकश वर्ग के हकों के लिए लड़ने वाले नेता थे। उनकी अंतिम यात्रा में पार्टी ने लाल झंडा चढ़ाकर जोरदार नारेबाजी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य व ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव केके बोरा ने कहा, “कॉमरेड अखिलेश एक जीवट व्यक्ति थे, जो 83 साल की उम्र में भी संघर्षों में सक्रिय रहे। उनका घर मजदूर यूनियन के कार्यालय जैसा था, जहां तमाम समाजवादी और वामपंथी चर्चा करते थे।” जिला सचिव ललित मटियाली ने बताया कि उनका निधन बरेली के एक निजी अस्पताल में हुआ। शोकसभा में केके बोरा, अनिता अन्ना, विजय शर्मा, शिवदेव सिंह (क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन) सहित कई कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
