एआई समिट बयान पर सियासी संग्राम: रुद्रपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

खबरें शेयर करें -

एआई समिट बयान पर सियासी संग्राम: रुद्रपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन


रुद्रपुर। एआई समिट में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सियासी पारा चढ़ गया है। रुद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका और तीखी नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिए गए बयान से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उनका कहना था कि वैश्विक मंचों पर भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और विकास यात्रा पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण और गैरजिम्मेदाराना है।

कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। वक्ताओं ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है और ऐसे समय में देश की छवि को धूमिल करने वाले बयानों का विरोध किया जाना जरूरी है।

भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख रखने की मांग की है। वहीं इस प्रदर्शन के बाद क्षेत्र की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।