अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस: रुद्रपुर में गांधी पार्क में विशाल सभा और रैली, चार लेबर कोड रद्द करने की मांग।

खबरें शेयर करें -

अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस: रुद्रपुर में गांधी पार्क में विशाल सभा और रैली, चार लेबर कोड रद्द करने की मांग

 

रुद्रपुर, 14 दिसंबर। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर ‘अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस’ के तहत रुद्रपुर के गांधी पार्क में कुमाऊं स्तर की विशाल सभा, प्रदर्शन और मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, निजीकरण रोकने, मजदूर दमन पर रोक लगाने और अधिकारों की बहाली समेत 12 केंद्रीय व 17 सूत्रीय मांगों पर जोर दिया गया। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए।

 

सभा को संबोधित करते हुए सीएसटीयू के मुकुल और आईएमके के रोहित ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को लागू चार श्रम संहिताएं पूंजीपतियों के हित में मजदूर वर्ग पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हैं। कॉर्पोरेट मुनाफा बढ़ रहा है, जबकि नौकरियां छिन रही हैं, मजदूरी घट रही है, काम के घंटे बढ़ रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और सांप्रदायिक विभाजन चरम पर हैं।

 

कार्यक्रम में सीएसटीयू के धीरज जोशी, आईएमके के रोहित-सुरेंद्र, मासा के कैलाश, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के दिनेश तिवारी, सनसेरा श्रमिक संगठन के रविंद्र पाल, ऑटो लाइन यूनियन के जीवन लाल, बजाज मोटर्स के अनूप सिंह रावत समेत कई संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया। महिला मजदूरों समेत सैकड़ों ने जुलूस में भाग लिया।