

*समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया*



रुद्रपुर, 16 नवंबर 2025 – समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में पीडीए (पहाड़ी, देसी, अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरविंद यादव ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रदेश में कुछ सामाजिक नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए पहाड़ और मैदान के बीच दूरी और दरार पैदा करने का कार्य कर रहे हैं।
श्री अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक आदरणीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव ने सन् 1994 में उत्तराखंड की मूल संरचना और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के उद्देश्य से कौशिक समिति का गठन किया था और क्षेत्रवाद की आशंका को देखते हुए 11 जिलों का पृथक राज्य गठन करने का प्रस्ताव रखा था।
इस अवसर पर कई लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए, जिनमें पुष्पेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजपाल यादव, सर्वेश कुमार, ओमप्रकाश, वसीम, गुड्डू, दीपक कुमार, नितिन दिवाकर, शंकर सिंह यादव, जितेंद्र यादव, भीम यादव, अमित यादव, मुकेश यादव, शेर सिंह, विकास यादव, अरविंद यादव, रवि छाबड़ा, रामसिंह सागर, जया ठाकुर, एन एन अग्रवाल, शरीफ अंसारी, अमित कुमार, गुलाब यादव, मुख्तार अहमद, जितेंद्र यादव, अवतार शर्मा, मौ. आजम, विनोद, इमरान अंसारी, उज्जवल सिंह आदि शामिल हैं।
