*राष्ट्रभक्ति और धार्मिक समागम के साथ मनाया गया सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट का स्थापना दिवस*
हल्द्वानी, 24 नवंबर – सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. रेनूशरण चौपला चौराहा स्थित अस्थायी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और धार्मिक समागम के साथ-साथ भारत के विभिन्न स्थानों पर ट्रस्ट टीमों ने केक काटकर और बच्चों के भविष्य निर्माण में राष्ट्र हित और महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. रेनूशरण ने मां सरस्वती के समक्ष मंत्रोच्चार “दीपज्योतिः कल्याणम् ” दीपप्रज्जलनकर देशभक्ति गीत वंदेमातरम् गाकर की। बाल कलाकारों ने कृष्ण भक्ति नृत्य एंव महिलाओं द्वारा नाटकीय ढंग से विभिन्न प्रतुतियों से उपस्थित सभी को भावभिवोर किया।

डॉ. रेनूशरण ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर बताया कि ट्रस्ट सदैव राष्ट्र हित और समाज हित में महिला सशक्तिकरण और बालविकास के लिए निरंतर निशुल्क सेवा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें युवाओं को नशे से मुक्त कराने के लिये अच्छे संस्कार और धार्मिक आयोजन के साथ मैडिटेशन पर कैन्द्रित होने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में हर्षवर्धन, संध्या मेहता, मिडिया से अनुराग पांडे, नागेश दुबे, पिथौरागढ़ से मुन्नी देवी, दिल्ली से हेमलता, अहदाबाद से विध्याबैन तौरानी, रामसिंह पाल, राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्षः डा. रेनूशरण, उपाध्यक्षः अलका रस्तौगी, मेरी आवाज सुनो जन कल्याण जिलाध्यक्षः मीना राणा, जन संघ सेवक मंच कमला परगांई, मीना जौशी, भारत रक्षा मंच दिव्याकोटियाल, मीना श्रौतिया, मोहनचंद्र जौशी सहित ट्रस्ट के तमाम सम्मानित जन मौजूद रहे।
